A description of my image rashtriya news दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, देवेश्वर सिंह के नेतृत्व में बुरहानपुर के युवाओं ने लिया हिस्सा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, देवेश्वर सिंह के नेतृत्व में बुरहानपुर के युवाओं ने लिया हिस्सा

दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, देवेश्वर सिंह के नेतृत्व में बुरहानपुर के युवाओं ने लिया हिस्सा

बुरहानपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में बुरहानपुर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने भाग लिया।

इस दौरान बुरहानपुर से पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन में SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका पर विरोध जताया गया।

ठाकुर देवेश्वर सिंह ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट महत्वपूर्ण है और मतदान का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए।

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए इस प्रदर्शन में बुरहानपुर के युवाओं की भागीदारी के माध्यम से युवा कांग्रेस ने मतदाता अधिकारों और SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.