A description of my image rashtriya news त्योहारी बाजारों में वाहनों की नो एंट्री! 6, 7 और 8 नवंबर को बदलेगी बुरहानपुर की यातायात व्यवस्था, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

त्योहारी बाजारों में वाहनों की नो एंट्री! 6, 7 और 8 नवंबर को बदलेगी बुरहानपुर की यातायात व्यवस्था, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन।



धनतेरस से दीपावली तक बाजारों में सुगम यातायात एवं भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष यातायात व्यवस्था।

दिनांक 06, 07 एवं 08 नवंबर 2026 को शहर के प्रमुख बाजार रहेंगे नो व्हीकल जोन, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने की अपील।

आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बुरहानपुर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष यातायात प्लान तैयार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक  आशुतोष बागरी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक  विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 06, 07 एवं 08 नवंबर 2026 को शहर के प्रमुख बाजारों एवं व्यस्त मार्गों पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। 


इसका उद्देश्य बाजारों में आवागमन सुगम बनाना, जाम की स्थिति रोकना, पैदल खरीदारी करने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता उपलब्ध रखना है।

यातायात व्यवस्था एवं निर्धारित पार्किंग स्थल

1.प्रमुख बाजार रहेंगे नो व्हीकल जोन
गांधी चौक, फूल चौक, सुभाष चौक एवं अंडा बाजार पूर्णतः नो व्हीकल जोन रहेंगे।

इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

नागरिक इन क्षेत्रों में पैदल आवागमन कर खरीदारी करें।

2.चार पहिया वाहनों की पार्किंग

चार पहिया वाहन सिटी मॉल के निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क किए जा सकेंगे।

बाजार के आसपास मुख्य मार्गों एवं संकरी गलियों में चार पहिया वाहन खड़े न करें।

3.दो पहिया वाहनों की पार्किंग

दो पहिया वाहनों के लिए कमल चौराहा पार्किंग स्थल एवं अंडा बाजार में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।

सड़क किनारे अथवा दुकानों के सामने अव्यवस्थित पार्किंग न करें।

4.प्रमुख स्थानों पर रहेगी पुलिस बैरिकेडिंग* निम्नलिखित स्थानों पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की जाएगी तथा यहां से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
-
कमल चौक, प्रियंका गली,सुभाष चौक,मटका बाजार, कंट्रोल रूम के सामने,फूल चौक

5.भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
उक्त तीनों दिवस शहर में रात्रि 11:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
भारी वाहन चालक निर्धारित समय एवं यातायात पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए अतिरिक्त दिशा-निर्देश

6.नो पार्किंग का पालन करें

बाजारों के मुख्य मार्गों, चौराहों एवं दुकानों के सामने वाहन खड़े न करें।

गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

7.पैदल यात्रियों की सुरक्षा

बाजारों में अनावश्यक वाहन लेकर प्रवेश न करें।

खरीदारी के दौरान बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

सड़क पर भीड़ लगाकर आवागमन बाधित न करें।

8.व्यापारियों एवं दुकानदारों से अपील

दुकानों के बाहर सामान रखकर सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें।

ग्राहकों के वाहनों को सड़क पर खड़ा न करवाएं।

दुकान के सामने पर्याप्त स्थान खाली रखें, जिससे पैदल यात्रियों को परेशानी न हो।

9.ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों के लिए निर्देश निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करें।
बाजार के व्यस्त एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनावश्यक प्रवेश न करें।

सवारी बैठाने एवं उतारने के दौरान यातायात बाधित न करें।

10.आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था
 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न करें। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में पुलिस एवं यातायात कर्मियों का सहयोग करें।

11.यातायात पुलिस की तैनाती
प्रमुख चौराहों, बाजारों, पार्किंग स्थलों एवं बैरिकेडिंग पॉइंट्स पर यातायात पुलिस बल तैनात रहेगा।
यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा नागरिकों को मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
भीड़ एवं यातायात की स्थिति के अनुसार आवश्यकतानुसार व्यवस्था में परिवर्तन किया जा सकेगा।

बुरहानपुर पुलिस की आमजन से अपील
बुरहानपुर पुलिस सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि धनतेरस एवं दीपावली की खरीदारी के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें। अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स एवं दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

त्योहार की खुशियों के बीच आपकी थोड़ी सी सावधानी शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.