A description of my image rashtriya news नेपा लिमिटेड में राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता का संकल्प, निदेशक वित्त डिक्सन ने दिलाई शपथ, प्रतिभाओं को किया सम्मानित - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नेपा लिमिटेड में राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता का संकल्प, निदेशक वित्त डिक्सन ने दिलाई शपथ, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

नेपा लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन।

राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता अभियान 6.0 के समापन पर विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित, निदेशक वित्त डिक्सन ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

नेपानगर। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह, राष्ट्रीय एकता दिवस और विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के समापन अवसर पर प्रशासनिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। निदेशक वित्त पी.जे.एम. डिक्सन की अध्यक्षता में हुए समारोह में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता को कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई। निदेशक वित्त डिक्सन ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि लौहपुरूष सरदार पटेल का जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान देश की एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कार्यस्थल पर ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। मुख्य महाप्रबंधक राम अलगेसन ने सतर्कता के प्रति सजगता और अपने दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन को संस्थान की कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार ने स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि अनुपयोगी सामग्री का बेहतर प्रबंधन कर उसे उपयोगी संसाधन में बदला जा सकता है। खाली स्थानों का सदुपयोग, परिसर की साफ-सफाई और स्क्रैप का व्यवस्थित निस्तारण स्वच्छता अभियान के प्रमुख उद्देश्य हैं। उन्होंने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने पर जोर दिया।

जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि संस्थान के सतर्कता प्रकोष्ठ द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं कर्मचारियों के लिए सतर्कता नारा प्रतियोगिता शामिल रही।

विद्यार्थियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित
'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा रोहिणी सोलंकी तथा सिटीजन हायर सेकंडरी स्कूल की श्रुति पाटिल को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सतर्कता नारा प्रतियोगिता में कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक के संजय महाजन ने प्रथम तथा डी-इंकिंग संयंत्र के नीलेश महाजन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने किया तथा आभार उप प्रबंधक सतर्कता विजेन्द्र चौधरी ने माना। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक कार्य सुरेंद्र मेहता, प्रबंधक पेपर मशीन के.के. देशमुख, प्रबंधक विद्युत किशोर महाजन, उप प्रबंधक वाणिज्य सी.एन. वर्मा, उप प्रबंधक पेपर मशीन सुनील कुलथे, उप प्रबंधक पावर हाउस सुधीर कुमार पटले, उप प्रबंधक वित्त विकास रेड्डी, सहायक प्रबंधक आईटी एवं वित्त विजय भामरे, सहायक प्रबंधक औद्योगिक संरक्षा प्रशांत सोनी, कंपनी सचिव धनन्जय शर्मा, नेपा मिल श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी, राजेंद्र चौधरी, आशुतोष मिश्रा, दीपक सिंह ठाकुर, सुनील राव, शिशिरेंद्र सिंह, युवराज मोदी, अनीस मंसूरी एवं ऋतिका भमोरे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.