ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जनजातीय गौरव! गुड़ीखेड़ा में धूमधाम से मना जनजातीय गौरव दिवस, रैली में गरबा नृत्य और आदिवासी संस्कृति की दिखी अनूठी झलक
ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जनजातीय गौरव! गुड़ीखेड़ा में धूमधाम से मना जनजातीय गौरव दिवस, रैली में गरबा नृत्य और आदिवासी संस्कृति की दिखी अनूठी झलक
खंडवा। जिले के गुड़ीखेड़ा गांव में आज जनजातीय गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनजातीय समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ भव्य रैली निकाली। ढोल-मांदल की गूंज और पारंपरिक नृत्य ने पूरे गांव को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम में खरगोन के प्रसिद्ध आदिवासी गायक कलाकार चम्पालाल बड़ोले विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं, गौरवशाली इतिहास और सामाजिक एकता से जुड़ी बातें साझा कीं।
रैली में बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान गरबा नृत्य और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
पूरे आयोजन में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, एकता और सामाजिक गौरव की शानदार झलक देखने को मिली। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ जनजातीय गौरव दिवस मनाकर अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दिया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें