IG के वार्षिक निरीक्षण से पहले SP आशुतोष बागरी एक्शन मोड में! रेणुका पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, जवानों की सुविधाओं से लेकर पुलिस परिवारों की समस्याओं तक लिया जायजा।
IG के वार्षिक निरीक्षण से पहले SP आशुतोष बागरी एक्शन मोड में! रेणुका पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, जवानों की सुविधाओं से लेकर पुलिस परिवारों की समस्याओं तक लिया जायजा।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने किया रेणुका पुलिस लाइन का निरीक्षण।
नवंबर माह में संभावित पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन श्री अनुराग का वार्षिक निरीक्षण दौरे के चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा रेणुका पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस लाइन में स्थित दिशा लर्निंग सेंटर का अवलोकन कर वहां उपलब्ध अध्ययन सुविधाओं, संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथी ही डीआरपी लाइन की समस्त शाखों का निरीक्षण किया गया।
एस.एफ. कंपनी बैरिक का निरीक्षण कर जवानों की आवासीय, साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस ग्राउंड का निरीक्षण कर खेलकूद, शारीरिक प्रशिक्षण एवं अनुशासन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं, आवश्यकताएं एवं सुझाव सुने गए। प्राप्त समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण दौरान रक्षित निरीक्षक नितेश राठौर एमटीओ महेंद्र राय, पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें