कन्या छात्रावास पहुंची महिला थाना पुलिस! छात्राओं को गुड टच-बैड टच और महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी।
महिला थाना पुलिस ने कन्या छात्रावास में छात्राओं को किया जागरूक
महिला थाना पुलिस द्वारा महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
छात्राओं को गुड टच-बैड टच, लैंगिक अपराधों से बचाव एवं महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम में आज महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें किसी भी प्रकार के लैंगिक अपराध एवं शोषण से बचाव के प्रति सजग करने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में महिला थाना पुलिस द्वारा महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को गुड टच-बैड टच, लैंगिक अपराधों से बचाव, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं महिला संबंधी कानूनी प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं को बताया गया कि उन्हें अपने शरीर की व्यक्तिगत सीमाओं एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। किसी व्यक्ति द्वारा अनुचित व्यवहार किए जाने, गलत तरीके से स्पर्श करने अथवा असहज महसूस कराने वाली गतिविधि होने पर चुप न रहें, बल्कि तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी दें।
छात्राओं को निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु :
गुड टच एवं बैड टच के बीच अंतर समझाया गया।
व्यक्तिगत सुरक्षा एवं शारीरिक सीमाओं के महत्व की जानकारी दी गई।
लैंगिक अपराधों एवं यौन शोषण से बचाव के उपाय बताए गए।
किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।
पॉक्सो एक्ट एवं महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने तथा अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने की समझाइश दी गई।
किसी भी परेशानी या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला थाना पुलिस ने छात्राओं को समझाया कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है, किसी भी अनुचित व्यवहार को नजरअंदाज न करें और न ही डर या संकोच के कारण चुप रहें। समय पर सूचना देना अपराधों की रोकथाम एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों, महाविद्यालयों एवं छात्रावासों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें