सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेने का दबाव? नेपानगर थाना प्रभारी पर महिला अधिवक्ता ने लगाए गंभीर आरोप, डीआईजी से की शिकायत
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेने का दबाव? नेपानगर थाना प्रभारी पर महिला अधिवक्ता ने लगाए गंभीर आरोप, डीआईजी से की शिकायत
बुरहानपुर। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत वापस लेने के लिए पुलिस द्वारा दबाव बनाए जाने का आरोप सामने आया है। मामले में एक महिला अधिवक्ता ने नेपानगर थाना प्रभारी के खिलाफ डीआईजी सिमाला प्रसाद से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
महिला अधिवक्ता का आरोप है कि पुलिस शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रही है। इतना ही नहीं, पक्षकारों के सामने अधिवक्ताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
मामले को डीआईजी सिमाला प्रसाद ने गंभीरता से लेते हुए महिला अधिवक्ता को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। अब निगाहें जांच पर टिकी हैं कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई सामने आती है और संबंधित पुलिस अधिकारी की भूमिका पर क्या कार्रवाई होती है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें