A description of my image rashtriya news जहां पहले लगाई थी गुहार, वहीं पहुंचीं धन्यवाद कहने, संबल योजना ने दी बड़ी राहत। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जहां पहले लगाई थी गुहार, वहीं पहुंचीं धन्यवाद कहने, संबल योजना ने दी बड़ी राहत।

जनसुनवाई में आवेदन लेकर नहीं, समाधान के लिए आभार जताने पहुंचीं रोल्याबाई

संबल योजना के तहत मिली 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, चेहरे पर दिखी खुशी और संतोष

बुरहानपुर- शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक को शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता और समय पर मिले तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। इसी का सुखद उदाहरण मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में देखने को मिला। ग्राम बोरीबुजुर्ग निवासी श्रीमती रोल्याबाई जनसुनवाई में अपनी कोई समस्या या आवेदन लेकर नहीं, बल्कि अपनी समस्या का समाधान होने पर आभार व्यक्त करने पहुंचीं।
जनसुनवाई में उनके चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। उन्हें शासन की संबल योजना के तहत 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में श्रीमती रोल्याबाई द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर कलेक्टर ने संवेदनशीलता से संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग को विशेष प्रकरण के तहत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के परिपालन में श्रम विभाग द्वारा प्रकरण तैयार कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके फलस्वरूप आवेदिका को संबल योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।

आज जब रोल्याबाई जनसुनवाई में पहुंचीं, तो उनके पास कोई शिकायत नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करने का भाव था। उनकी खुशी इस बात का सुखद प्रमाण है कि समय पर किया गया सहयोग एवं प्रयास जरूरतमंद परिवारों के जीवन में राहत और विश्वास का संचार कर सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.