गुमशुदा को देखकर परिवार के चेहरे पर आई मुस्कान
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदा को मुम्बई महाराष्ट्र एवं थाना नेपानगर पुलिस द्वारा दो गुमशुदा को जिला खरगोन से खोजकर परिवार से मिलाया
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे,नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह,एसडीओपी नेपानगर श्री वैभव प्रिया के मार्गदर्शन में गुमशुदा बालक बालिका महिला/पुरुष की दस्तयाबी के संबंध में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
दस्तयाबी विवरण
थाना कोतवाली
पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 26/26 धारा 140(3) BNS में गुमशुदा पुरुष पारिवारिक विवाद से नाराज होकर दिनांक 5/10/26 घर से बिना बताए कहीं चला गया था। जिसे सहायक उप निरीक्षक अजय चंद्रयान द्वारा मुंबई से दस्तयाब किया गया।
2.थाना नेपानगर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 335/26 धारा 140 (3)BNS की गुमशुदा को सउनि प्रेमलाल पाल महिला आरक्षक प्रिया जाट द्वारा जिला खरगोन से दस्तयाब बरामद किया गया।
3.थाना नेपानगर पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रमांक 10/2024 की गुमशुदा महिला को प्रधान आरक्षक सुभाष मोरे को दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को खरगोन से दस्तयाब किया गया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं