A description of my image rashtriya news HIV-AIDS जागरूकता अभियान: देडतलाई के 160 विद्यार्थियों को बताए बचाव, जांच और उपचार के तरीके - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

HIV-AIDS जागरूकता अभियान: देडतलाई के 160 विद्यार्थियों को बताए बचाव, जांच और उपचार के तरीके

HIV-AIDS जागरूकता अभियान: देडतलाई के 160 विद्यार्थियों को बताए बचाव, जांच और उपचार के तरीके।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देडतलाई स्कूल मे उपस्थित 160 विद्यार्थियों को एचआईवी,एड्स,सिफलिस के प्रमुख लक्षणों के बारे मे आईसीटीसी केंद्र खकनार परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने जानकारी प्रदान करें l

मध्य प्रदेश राज्य एड्स विभाग भोपाल के आदेश अनुसार प्रदेश में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक एचआईवी सघन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।



 बुरहानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार एवं जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ.आशुतोष जोशी के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले की स्कूलो,कॉलेजों एवं ग्राम पंचायतों में सघन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देडतलाई में उपस्थित विद्यार्थियों को एचआईवी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई है।

 परामर्शदाता सिसोदिया ने बताया बताया कि साल में कम से कम दो से तीन बार अपनी स्वच्छेता अनुसार एचआईवी की नि:शुल्क जांच अपने आसपास कि आईसीटीसी केंद्रो में जाकर जाच करवा सकते है समय-समय पर इन गंभीर बीमारियों की नि:शुल्क जांच करवाने से व्यक्ति को यह मालूम पड़ता है कि शरीर में एचआईवी का वायरस है या नहीं अगर शरीर में एचआईवी का वायरस है तो जाच रिपोर्ट मे पता चल जाता है और अगर व्यक्ति पॉजिटिव है तो उस व्यक्ति को एआरटी सेंटर बुरहानपुर से एचआईवी कि नि:शुल्क दवाई प्रदान की जाती है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखती है l

 परामर्शदाता सिसोदिया ने एचआईवी के प्रमुख लक्षणों के बारे में बताया है जैसे बार-बार टी.बी.की संक्रमित बीमारी से ग्रसित होना,2 से 3 माह तक लगातार शरीर मे बुखार रहना,अचानक से शरीर का वजन कम हो जाना,बार-बार दस्त लगने की संभावना बढ़ जाना,रात के समय अत्यधिक पसीना आना,गले में अचानक सूजन आने के कारण बोलने में प्रॉब्लम होना आदि प्रकार के लक्षण किसी व्यक्ति के अंदर दिखाई दे तो अपने आसपास की आईसीटीसी केंद्र में जाकर नि:शुल्क जांच करवा ले l परामर्शदाता ने बताया एचआईवी मुख्य रूप से हाथ मिलाने से,गले मिलने से,एक ही मटके से पानी पीने से नही फैलता है l उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देडतलाई स्कूल के प्राचार्य सुरेश अवासिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था l

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.