नवागत कलेक्टर विवेक कुमार की प्रेसवार्ता, जनसमस्याओं और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
नवागत कलेक्टर ने ली प्रेसवार्ता।
बुरहानपुर/- नवागत कलेक्टर विवेक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेसवार्ता संपन्न हुई।
इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के साथ जिले की वर्तमान स्थिति, जनसमस्याओं, विकास की संभावनाओं और प्रशासन की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गयी।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि मीडिया, शासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है।
मीडिया के माध्यम से जनसमस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी प्रशासन तक आसानी से पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि जिले में हो रहे अच्छे कार्यों, सकारात्मक प्रयासों एवं विकास गतिविधियों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए, ताकि शासन-प्रशासन की जनहितकारी पहलों की जानकारी आमजन तक पहुंचे।
उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रशासन के साथ सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा भी की।
प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने जिले की जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न विषयों से अवगत कराया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें