A description of my image rashtriya news दीपावली से पहले 12.50 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को महंगाई भत्ते का तोहफा! कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

दीपावली से पहले 12.50 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को महंगाई भत्ते का तोहफा! कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

दीपावली से पहले 12.50 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को महंगाई भत्ते का तोहफा! कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित बोले—कर्मचारियों की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री ने दिया दीपावली का उपहार

मध्यप्रदेश। दीपावली के त्योहार से पहले मध्यप्रदेश के कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा को लेकर कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। महासंघ के अनुसार, इस निर्णय से प्रदेश के करीब 12.50 लाख कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर लाभान्वित होंगे। साथ ही एरियर की राशि का भी लाभ मिलेगा।

कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ दिया जाए। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दिए जाने के बाद प्रदेश में भी इस दिशा में निर्णय की मांग उठाई गई थी।

दीक्षित ने कहा कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के समय मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनरों की आर्थिक चिंताओं को ध्यान में रखते हुए यह सौगात दी है। इसके लिए महासंघ मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

संयुक्त मोर्चा के डॉ. अशफाक खान, धर्मेंद्र चौकसे, अनिल बाविस्कर, बृजेश राठौर, राजेश सालवे, राजेश पाटील, अताउल्लाह खान और कैलाश निगम ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय की तर्ज पर प्रदेश में भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहतभरी पहल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.