A description of my image rashtriya news बुरहानपुर जिला अस्पताल को मिली बड़ी सौगात! अब यहीं होगी हृदय की 2-डी इको जाँच, पहले दिन 6 मरीजों की जाँच - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर जिला अस्पताल को मिली बड़ी सौगात! अब यहीं होगी हृदय की 2-डी इको जाँच, पहले दिन 6 मरीजों की जाँच

अर्चना चिटनिस के प्रयासों से जिला चिकित्सालय को मिली 2डी इकोकार्डियोग्राफी मशीन, हृदय जाँच सुविधा शुरू।

बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के प्रयासों से शासकीय जिला चिकित्सालय, बुरहानपुर को 2-डी इकोकार्डियोग्राफी मशीन प्राप्त हुई है।

 इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में हृदय की महत्वपूर्ण जाँच की सुविधा प्रारंभ हो गई है।

 सुविधा के पहले ही दिन छह मरीजों की जाँच की गई। अब जिले के मरीजों को इस जाँच के लिए इंदौर अथवा निजी चिकित्सालयों पर निर्भरता कम होगी और स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा मिल सकेगी।


जिला चिकित्सालय में इस जाँच का संचालन एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा किया जाएगा। इस सुविधा से मरीजों एवं उनके परिजनों को बाहर जाकर जाँच कराने में लगने वाले अतिरिक्त खर्च, आवागमन की परेशानी और समय की बचत के रूप में राहत मिलेगी।

हृदय की संरचना और कार्यक्षमता की मिलेगी जानकारी।


2-डी इकोकार्डियोग्राफी हृदय का अल्ट्रासाउंड है। डॉप्लर तकनीक की सहायता से इस जाँच में हृदय के चारों कक्षों की स्थिति, रक्त पंप करने की क्षमता, हृदय के वाल्व में संकरापन या रिसाव, हृदय की मांसपेशियों की मोटाई एवं गति तथा हृदय के आसपास तरल जमा होने जैसी स्थितियों का आकलन किया जाता है। 

यह जाँच हृदय के कुछ जन्मजात विकारों, हृदयाघात से हुई क्षति के संकेतों तथा फेफड़ों की ओर रक्त ले जाने वाली धमनी में दबाव का अनुमान लगाने में भी सहायक होती है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों की पहचान, उनकी गंभीरता के आकलन और उपचार की योजना बनाने में चिकित्सकों को मदद मिलती है।

जिला चिकित्सालय में यह सुविधा उपलब्ध होने पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.