शिक्षिका का तबादला, 10 दिन से स्कूल नहीं जा रहे बच्चे! ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
शिक्षिका का तबादला, 10 दिन से स्कूल नहीं जा रहे बच्चे! ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
बुरहानपुर। जिले के खकनार तहसील अंतर्गत ग्राम जामुनिया में शिक्षिका के तबादले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पदस्थ सरिता मैडम का किसी अन्य स्थान पर तबादला किए जाने के बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षिका के नहीं आने से बच्चे पिछले 10 दिनों से स्कूल नहीं जा रहे हैं।
बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर से मुलाकात कर शिक्षिका सरिता मैडम को दोबारा ग्राम जामुनिया के स्कूल में पदस्थ करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षिका के जाने के बाद बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। ऐसे में स्कूल में नियमित शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। साथ ही, उनकी मांग पर विचार कर शिक्षिका को वापस गांव के स्कूल में पदस्थ किया जाए।
अब सवाल यह है कि बच्चों की पढ़ाई कब पटरी पर लौटेगी? ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन उनकी शिकायत पर ध्यान देकर जल्द समाधान करेगा। मामले में शिक्षा विभाग का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें