A description of my image rashtriya news मैक्रो विज़न एकेडमी में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद हुआ भव्य रावण दहन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मैक्रो विज़न एकेडमी में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद हुआ भव्य रावण दहन

संस्थापक एवं चेयरमैन श्री आनंद प्रकाश चौकसे के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा टीम ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ; खेल मैदान में हुआ पारंपरिक रावण दहन
देश- विदेश में शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मैक्रो विज़न एकेडमी में विजयादशमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और उमंग के साथ मनाया गया। 


एकेडमी के संस्थापक एवं चेयरमैन श्री आनंद प्रकाश चौकसे के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में आयोजित इस भव्य उत्सव का साक्षी बना विद्यालय का अनहद आनंद ऑडिटोरियम। कार्यक्रम का विधिवत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 


समारोह को संबोधित करते हुए एकेडमी के संस्थापक एवं चेयरमैन श्री आनंद प्रकाश चौकसे ने विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमूह को प्रेरक संदेश दिया।


 उन्होंने दैनिक जीवन में विजयादशमी की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए कहा, "दशहरा केवल बाहर पुतलों को जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि अपने भीतर छिपे क्रोध, ईर्ष्या और अहंकार जैसे विकारों का दहन करने का संकल्प है।" उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, निष्ठा और विनम्रता के मार्ग पर चलते हुए जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया।


 संस्कृति, आधुनिकता और अध्यात्म का अनूठा संगम, उत्सव के दौरान इस कार्यक्रम में रोनी सर, चिन्मय सर, रंजीत सर और उसकी टीम, ऋषि सर, आकाश सर ने कार्यक्रम में भाग लिया।


 अहंकार पर आधारित विशेष नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से कलाकारों ने गर्व और विनम्रता के आंतरिक संघर्ष को दर्शाया और संदेश दिया कि सच्ची महानता केवल विनम्रता में ही निहित है।


विद्यालय के प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार ने विजयादशमी के आध्यात्मिक व नैतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सदा सत्य और अच्छाई के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात उत्सव का मुख्य आकर्षण रावण वध और पुतला दहन रहा। 


जोश क्लब और डिवाइन विंग के मध्य, विज़न विस्ता के सामने स्थित विशाल खेल मैदान में भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध का प्रतीकात्मक मंचन कर रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया।

 असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय के जयघोष से समूचा परिसर गूंज उठा। इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता स्वयं संस्थापक एवं चेयरमैन श्री आनंद प्रकाश चौकसे ने की।

 कार्यक्रम में ऑल इज़ वेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री कबीर चौकसे, श्रीमती देवांशी चौकसे, एकेडमिक सचिव श्रीमती मंजूषा चौकसे तथा एकेडमिक डायरेक्टर सुश्री अंतरा चौकसे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। 

संपूर्ण प्रबंधन समिति, समस्त शिक्षकगण और बड़ी संख्या में आवासीय विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.