A description of my image rashtriya news नेपा मिल में दशकों पुरानी परंपरा कायम, शस्त्रों से पेपर मशीन तक हुआ पूजन; दशहरा पर होगा भव्य रावण दहन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नेपा मिल में दशकों पुरानी परंपरा कायम, शस्त्रों से पेपर मशीन तक हुआ पूजन; दशहरा पर होगा भव्य रावण दहन

नेपा मिल में शस्त्रों से पेपर मशीन तक पूजन, दशकों पुरानी परंपरा कायम।

सीएमडी नरेश सिंह ने किया विश्वकर्मा पूजन, विजयादशमी पर रात में स्टेडियम में होगा रावण दहन...

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में विजयादशमी पर औद्योगिक परंपरा और आस्था का संगम नजर आया। कारखाना परिसर स्थित सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग में सीएमडी नरेश सिंह ने पंडित कृष्णमुरारी पांडेय के सान्निध्य में भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। इसके बाद शस्त्रागार में शस्त्रों, दमकल वाहनों और अग्निशमन उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई। सीएमडी ने पेपर मशीन संयंत्र का पूजन कर संस्थान की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर नरेश सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों और नगरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सत्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए संस्थान और नगर की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक कार्य सुरेंद्र मेहता, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, ऑफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पेपर मशीन विभागाध्यक्ष महेंद्र केशरी, एसोसिएशन के सचिव एवं सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग प्रमुख संजय पवार, सांसद प्रतिनिधि सौजन्य तिवारी, आवास संगठन के आरजी शर्मा, राजाराम पटेल, नेपा लिमिटेड चिकित्सालय के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार झंझडीवाल सहित कई अफसर कर्मी मौजूद रहे।

*दशकों से निभाई जा रही परंपरा*

जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि एशिया की पहली न्यूजप्रिंट मिल के रूप में ऐतिहासिक पहचान रखने वाले नेपा लिमिटेड में विजयादशमी पर शस्त्रों, अग्निशमन वाहनों और उत्पादन संयंत्र के पूजन की परंपरा दशकों से चली आ रही है। यह आयोजन औद्योगिक कार्यसंस्कृति में सुरक्षा, अनुशासन और कर्म के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

नेपानगर में विजयादशमी का प्रमुख आकर्षण पंडित जवाहरलाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला रावण दहन भी है। दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के बाद विजयादशमी की रात रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक जुटते हैं। औद्योगिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा यह आयोजन लंबे समय से नेपानगर की पहचान बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.