नगर निगम का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त की ओर बढ़ता एक सकारात्मक कदम
नगर निगम का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त की ओर बढ़ता एक सकारात्मक कदम
नवदुर्गा माता पंडालों में आयोजित हुए जीरो वेस्ट भंडारे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बुरहानपुर — शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बुरहानपुर शहर के नवदुर्गा माता पंडालों में विभिन्न समितियों द्वारा जीरो वेस्ट भंडारों का आयोजन किया गया।
निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर नगर स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा बुरहानपुर नगरीय क्षेत्रों में माता रानी के भंडारों में प्रसादी वितरण एवं भोजन व्यवस्था के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर केले के पत्तों, पत्तल-दोनों तथा बार-बार उपयोग की जा सकने वाली प्लेटों का उपयोग किया गया। वहीं, पानी पीने के लिए स्टील के गिलास एवं लोटों सहित प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में एकल उपयोग प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना तथा अपशिष्ट की मात्रा को कम करने के लिए प्रेरित करना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी निभाया जा सकता है।
नवदुर्गा माता पंडाल समितियों की इस सकारात्मक पहल से शहरवासियों को पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने की प्रेरणा मिली। सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता के माध्यम से बुरहानपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
आइए, हम सभी संकल्प लें—
धार्मिक आयोजनों को बनाएं जीरो वेस्ट,
सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें ना,
और मिलकर बनाएं स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बुरहानपुर। इस अवसर पर उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल, रामेश्वर महाजन सेक्टर अधिकारी सुपर वाइजर आदि उपस्थित थे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं