शिक्षक एकता की मिसाल! PMUMS ने 5 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को बांटी ₹1.30 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता
PMUMS कर्मचारी कल्याण कोष से पाँच दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवारों को ₹1 करोड़ 30 लाख 23 हजार की आर्थिक सहायता
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (PMUMS) की कर्मचारी कल्याण कोष योजना के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में प्रदेश के पाँच दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवारों को कुल ₹1,30,23,000 (एक करोड़ तीस लाख तेईस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह जानकारी संघ के आईटी सेल प्रभारी, जिला बुरहानपुर, श्री गोपाल धारकर ने दी।
सहायता प्राप्त करने वाले दिवंगत शिक्षक साथियों में स्व. संतोष यादव (टीकमगढ़) को ₹26,02,000, स्व. नरेंद्र कनासे (खरगोन) को ₹26,29,000, स्व. नरेंद्र धुलिया (नीमच) को ₹25,89,000, स्व. हिरदाराम सोलंकी (धार) को ₹25,91,000 तथा स्व. हट्टूसिंह डामर (झाबुआ) के परिवार को ₹26,12,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
शिक्षक एकता और सामाजिक संवेदनशीलता की मिसाल
संघ के पदाधिकारियों ने इस पहल को शिक्षक एकता, आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। इस सहयोग अभियान में जिला बुरहानपुर के 1,400 से अधिक शिक्षक साथियों के साथ जिला, ब्लॉक एवं संकुल स्तर के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्री संतोष निंभोरे एवं प्रंतीय सचिव प्रमिला सगरे ने सभी सहयोगी शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी कल्याण कोष योजना “सहयोग के बदले सहयोग” की भावना को साकार कर रही है। संगठन का संकल्प है कि संकट की घड़ी में किसी भी दिवंगत शिक्षक साथी का परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे। शिक्षकों का यह सामूहिक सहयोग जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल देने के साथ ही संगठन की एकजुटता को भी मजबूत करता है।
जिला, ब्लॉक एवं संकुल स्तर के पदाधिकारियों का विशेष योगदान
इस अभियान को सफल बनाने में संगठन के जिला, ब्लॉक एवं संकुल स्तर के पदाधिकारियों तथा शिक्षक साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें गोपाल धारकर, अशोक वानखेड़े, राजकुमार भिलावेकर, तरुण मडलोई, विजय जयकर, ज्योति पाटील, राजेंद्र मिश्रा, जयराम निराले, संदीप बेलसरे, राजेश कापड़े, आसिफ खान, अतुल उईके, घनश्याम ठाकुर, भागवत महाजन, दीपेश जाधव, मोहम्मद फारूक कुरैशी, मोहम्मद शाकिर, प्रमोद पवार, नानक पवार, अनिल महाजन, पंकज महाजन, रमेश पवार, रविंद्र कापसे, गणेश काकड़े, केतन तारे, बालकृष्ण चौधरी, रविंद्र प्रजापति, शालिकराम चौधरी, शारदा शाह, संदीप जयसवाल, संजय अटकड़े, सिंधु कटकर, शेख हारून, स्नेहल टीपरे एवं विनोद पंडित सहित अनेक शिक्षक साथियों का योगदान सराहनीय रहा।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं