टीएल बैठक में अभियानों, विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की हुई समीक्षाकलेक्टर श्री सिंह ने प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश।
टीएल बैठक में अभियानों, विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की हुई समीक्षा
कलेक्टर श्री सिंह ने प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश।
बुरहानपुर/- कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के मीटिंग हॉल में विभिन्न अभियानों, विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये। वहीं हॉर्टिकल्चर, राजस्व, नगरीय निकाय, श्रम, पशुपालन, उद्योग एवं सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने विभागों को निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण करने तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने समग्र ई-केवायसी की प्रगति का जायजा लेते हुए, आवश्यकतानुसार आधार एवं ई-केवायसी कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। वहीं शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों की सुविधा एवं विद्यालयों में आधार संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए कैंप लगाने की बात कही। खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पीडीएस दुकानों में राशन वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को हिट एंड रन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करने बात कही। वहीं वन विभाग को वन अधिकार पट्टों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में आबकारी विभाग को अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार एंबुलेंस सेवा पहुंचाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने एंबुलेंस के पहुंच क्षेत्रों की ट्रैकिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात भी कही। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लक्ष्यों की पूर्ति, लंबित प्रकरणों के निराकरण और आमजन को योजनाओं का समय पर लाभ दिलाना सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित समस्त जिलाअधिकारी मौजूद थे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं