A description of my image rashtriya news नाबालिग अपहरण मामले में नेपा पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नाबालिग अपहरण मामले में नेपा पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार

नेपानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग के अपहरण का फरार आरोपी सेंधवा से गिरफ्तार

बुरहानपुर। जिले की नेपानगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को बड़वानी जिले के सेंधवा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम चिड़ियापानी निवासी याचला ने 4 जून 2026 को अपनी नाबालिग बच्ची के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया था, लेकिन अपहरण का आरोपी अनिल पिता शोभाराम भील फरार था।

फरार आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए नेपानगर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। टीम प्रभारी चेतराम निकुंभ के नेतृत्व में आरक्षक राकेश और महिला आरक्षक रेशा को आरोपी की तलाश में रवाना किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल भील को बड़वानी जिले के सेंधवा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।

इस संबंध में शनिवार को शाम 4 बजे नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी ने मीडिया को जानकारी दी।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.