बुरहानपुर में दिव्यांगजनों को मिला सशक्तिकरण का सहारा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने 48 हितग्राहियों को बांटे ₹7.01 लाख के सहायक उपकरण
मोदी सरकार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण को प्राथमिकता
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने 48 हितग्राहियों को बांटे 7.01 लाख के सहायक उपकरण
- दिव्यांगजनों ने कहा धन्यवाद मोदी जी और सांसद जी
- सांसद के प्रयासों से बुरहानपुर और खंडवा में प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केंद्र खुलने जा रहे है।
बुरहानपुर भारत सरकार की एडीप योजना के अंतर्गत जिला बुरहानपुर में पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए आयोजित वितरण शिविर में गुरुवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील सहित जनप्रतिनिधियों ने बुरहानपुर शहरी क्षेत्र के 48 दिव्यांगजनों को 7 लाख 1 हजार 525 रुपए मूल्य के 73 प्रकार के सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए।
परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में आयोजित शिविर सेवा संकल्प अभियान,सेवा मेरा योगदान के तहत हुआ। वितरित उपकरणों में बैटरी ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर सहित अन्य उपकरण शामिल हैं।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचा रही है। सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को आसान बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी मदद करते हैं। सरकार का प्रयास है कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा में समान अवसरों के साथ आगे बढ़ें।
शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए। दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं, पात्रता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। नेपानगर विधानसभा और शाहपुर क्षेत्र के चयनित दिव्यांगजन हितग्राहियों को आगामी दिनों में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
सांसद की पहल पर लगे थे विशेष शिविर
उल्लेखनीय हैं कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की अनुशंसा पर 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक एडीप योजना के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण एवं परीक्षण शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में जिले के दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरणों के लिए चयन किया गया था।
इसमें कुल 102 दिव्यांगजन चयनित हुए, जिनके लिए 15 लाख 92 हजार 365 रुपए मूल्य के सहायक उपकरण स्वीकृत किए गए हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दिव्यांगजनों के सम्मान और आत्मसम्मान को प्राथमिकता देते हुए उन्हें ‘दिव्यांगजन’ नाम दियाप्रधानमंत्री जी की इसी संवेदनशील सोच के अनुरूप बुरहानपुर और खंडवा मे पीएमडीविकी केंद्र शुरू होने जा रहे हैं, जिससे दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।आज दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण मिलना इसी संकल्प का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
यह उपकरण दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को आसान बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी सहयोग करेंगे। अतिथियों द्वारा जिले के टीबी मुक्त 65 ग्राम पंचायतो के सरपंच व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने भी संबोधित किया इस दौरान पूर्व महापौर अतुल पटेल,अनिल भोसले, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, सेवा संकल्प अभियान के संयोजक मनोज टंडन, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू महाजनप्रदीप पाटील,आदित्य प्रजापति,महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार, श्रीमती सुधा चौकसे, महामंत्री ईश्वर चौहान, चैयरमेन व पार्षद भरत इंगले,नितेश दलाल,भरत मराठे,राजेश महाजन, अमित नवलखे, डॉ दीपक वाभले, सुनील वाघे,डिप्टी कलेक्टर एवं सामाजिक न्याय विभाग प्रभारी भागीरथ वाखला,सहित जनप्रतिनिधिगण एवं दिव्यांगजन मौजूद रहे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं