पांच गांवों में मनाया गया वैश्विक हाथ धुलाई दिवस, 172 बच्चों को सिखाया स्वच्छता का महत्व
पांच गांवों में मनाया गया वैश्विक हाथ धुलाई दिवस, 172 बच्चों को सिखाया स्वच्छता का महत्व
बुरहानपुर। खंडवा डायोसीसन सोशल सर्विसेस (केडीएसएस) द्वारा संचालित बचपन परियोजना के अंतर्गत वैश्विक हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर जिले के पांच गांवों भावसा, गारबर्डी, मोरदड़, नेर एवं निंबोला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि तथा बीमारियों और संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
परियोजना समन्वयक पवन पाटील ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनमें बचपन से ही स्वच्छ आदतों का विकास करना है। इस दौरान बच्चों को समझाया गया कि भोजन करने से पहले, शौचालय का उपयोग करने के बाद तथा बाहर से घर आने पर साबुन और स्वच्छ पानी से हाथ धोना बेहद जरूरी है। नियमित रूप से हाथ धोने की आदत कई बीमारियों और संक्रमण से बचाव में सहायक होती है।
उन्होंने कहा कि हाथों की स्वच्छता स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। बच्चों में प्रारंभ से ही स्वच्छता की अच्छी आदतें विकसित करना आवश्यक है, ताकि वे स्वयं स्वस्थ रहें और अपने परिवार तथा समुदाय में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को हाथ धोने की सही विधि समझाई गई तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर परियोजना समन्वयक पवन पाटील, कम्युनिटी फैसिलिटेटर पूजा धुर्वे, रेखा सावकारे, चेतना असवार, फ्रैंक एंथोनी, सत्येंद्र पटाईत, संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा पांचों गांवों के कुल 172 बच्चे उपस्थित रहे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं