A description of my image rashtriya news गोकुलधाम सोसायटी में गरबा महोत्सव के 10 वर्ष पूर्ण, भव्य आयोजन ने बांधा समां - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

गोकुलधाम सोसायटी में गरबा महोत्सव के 10 वर्ष पूर्ण, भव्य आयोजन ने बांधा समां

गोकुलधाम सोसायटी में गरबा महोत्सव के 10 वर्ष पूर्ण, भव्य आयोजन ने बांधा समां

भक्ति, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गरबा उत्सव; समिति एवं मातृशक्ति महिला मंडल का रहा विशेष योगदान

गोकुलधाम, बुरहानपुर। गोकुलधाम हाउसिंग सोसायटी की गरबा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी माँ दुर्गा की आराधना और भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष आयोजन के गौरवशाली दस वर्ष पूर्ण होने पर सोसायटी में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल रहा।

विगत दस वर्षों से चली आ रही इस परंपरा ने सोसायटी में आपसी प्रेम, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत किया है। आकर्षक सजावट, भक्तिमय माहौल और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। सोसायटी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य नितिन वाढे, ओम येडे, नंदू बारी, हेमंत भुजबल, पंकज वासु, प्रफुल वाढे, पवन भुजबल, धवल भावसार, मयूर वाढे एवं स्वयं ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं मातृशक्ति महिला मंडल से हर्षा भावसार, मनीषा श्रॉफ, सोनम पवार, वैष्णवी येडे, गुनगुन भावसार, दिशा गुप्ता आराध्य सकवार एवं जया गौर सहित सभी सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दस वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा गोकुलधाम सोसायटी की एकता, श्रद्धा और सामूहिक सहयोग का प्रतीक है। समिति ने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि यह परंपरा आने वाले वर्षों में भी इसी उत्साह और भव्यता के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहे।

जय माता दी! 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.