A description of my image rashtriya news शासकीय कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी! बुरहानपुर में 10 पटवारी सेवा से बाहर, 5 पर निलंबन की गाज - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

शासकीय कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी! बुरहानपुर में 10 पटवारी सेवा से बाहर, 5 पर निलंबन की गाज

शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 10 पटवारियों (परिवीक्षाधीन) की सेवा समाप्त एवं 5 पटवारी निलंबित

बुरहानपुर,  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हर्ष सिंह ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के मामले में 10 परिवीक्षाधीन पटवारियों के विरुद्ध सेवा समाप्ति/सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की है। 

राजस्व अनुविभागीय अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों के अंतर्गत स्वामित्व योजना, अधिकार अभिलेखों का निर्माण, किसान फार्मर आईडी, ई-केवाईसी तथा अन्य निर्धारित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर स्पष्ट दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके बावजूद संबंधित पटवारियों द्वारा निर्धारित शासकीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं की गई। 

अनुभाग बुरहानपुर अंतर्गत परिवीक्षाधीन पटवारी श्री अमित चौरसिया, सुश्री महिमा थड्डानी, श्री विशाल रघुवंशी, श्री अभय भट्ट, श्री शिवम गुप्ता तथा अनुभाग नेपानगर अंतर्गत श्री अजय पवार, सुश्री नीतू सिंह तोमर, श्री रूद्र प्रताप सिंह, श्री सतीश शर्मा, श्री राहुल लोधी को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की गयी है। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने 5 पटवारियों पर निलंबन की कार्यवाही भी की है। उन्होंने संबंधित पटवारियों से तत्काल बस्ते जमा कराये जाने के निर्देश दिये है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.