एचआईवी कैसे फैलता है और कैसे नहीं? विद्यार्थियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबाडा स्कूल में उपस्थित 154 विद्यार्थियों को खकनार आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक एचआईवी सघन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है बुरहानपुर जिले मे कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के सरकारी स्कूले एवं प्राइवेट स्कूले के विद्यार्थियों एवं शासकीय महाविद्यालय एवं प्राइवेट महाविद्यालय के उपस्थित विद्यार्थियों को आईसीटीसी परामर्शदाता द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को एचआईवी के प्रमुख लक्षणों,प्रमुख कारण एवं एचआईवी किन-किन कारण से फैलता है बचाव के क्या-क्या साधन है आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की जा रही है l बुरहानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार एवं जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ.आशुतोष जोशी के निर्देश अनुसार एवं खकनार ब्लाक के बीएमओ डॉ.पुष्पेंद्र जामले के मार्गदर्शन में स्कूलों के विद्यार्थियों को खकनार आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को एचआईवी के प्रमुख लक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई l *परामर्शदाता सिसोदिया ने एचआईवी के प्रमुख लक्षणों के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों को बताया बताया* रात के समय पसीना आना,बार-बार टी.बी.की बीमारी से संक्रमण होना 2 महीने से अधिक समय तक शरीर में बुखार आना,लिंफ नोड में सूजन आने के कारण तोतलापन बोलना, शरीर का वजन कम हो जाना आदि
खकनार परामर्शदाता सिसोदिया ने बताया एचआईवी इन कारण से नहीं फैलता* पॉजिटिव व्यक्ति के साथ हाथ मिलाने से,गले मिलने से,एक ही मटके का पानी पीने से,टॉयलेट उपयोग करने से,एक ही थाली में खाना खाने से,साथ में उठने बैठने से एचआईवी नहीं फैलता है l स्कूल मे उपस्थित विद्यार्थियों के साथ स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था l
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं