सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
बुरहानपुर। जीजामाता शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में *सेवा संकल्प अभियान* के तहत शासन के निर्देशानुसार सर्व सेवा संकल्प समिति बुरहानपुर के सहयोग से आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को *नशा मुक्त भारत जागरूकता* कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश नशाबंदी प्रशिक्षक डॉ मनोज अग्रवाल, भाजपा महामंत्री श्री ईश्वर चौहान, भाजपा मंत्री श्री सुनील वाघे जी ,ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय से कुमारी स्वाती दीदी एवं कुमारी परीका दीदी,समाजसेवी श्रीमती संध्या कदवाने तथा सामाजिक न्याय विभाग से श्री प्रमोद मसकोले उपस्थित थे।
सर्वप्रथम माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात सम्माननीय अतिथिगणों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश नशाबंदी प्रशिक्षक डॉ मनोज अग्रवालजी ने अपने वक्तव्य द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जागरूक करवाया।
इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय से कुमारी स्वाती दीदी द्वारा अपने वक्तव्य दिया में मानव शरीर की कीमत की महत्ता समझाने हेतु तुलना एक महंगी कार से करते हुए बड़े ही आसान शब्दों में इसकी कीमत छात्र-छात्राओं को समझाई एवं इसका ध्यान रखने की प्रेरणा दी।
तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण करवाई गई।
कार्यक्रम का संचालन श्री भूषण साकलकर द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन संस्था प्राचार्य डॉ दीपक शाह द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त संस्था स्टाफ उपस्थित रहा।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं