A description of my image rashtriya news बुरहानपुर में शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, TET सहित मांगों को लेकर 2 अक्टूबर से आंदोलन का ऐलान - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर में शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, TET सहित मांगों को लेकर 2 अक्टूबर से आंदोलन का ऐलान

बुरहानपुर में शिक्षकों ने TET सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का संकल्प लिया
अध्यापक अधिकार न्याय यात्रा के तहत भारत भार्गव ने दिलाई शपथ
बुरहानपुर,  अध्यापक अधिकार न्याय यात्रा के अगले पड़ाव के तहत सोमवार को बुरहानपुर में शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। इसमें TET से मुक्ति, ई-अटेंडेंस से राहत, वरिष्ठता बहाली तथा पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में इंदौर से पधारे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री भारत भार्गव ने उपस्थित शिक्षकों को TET के विरोध तथा शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों को लेकर 2 अक्टूबर से भोपाल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रस्तावित है, जिसमें मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया है।
इस दौरान शिक्षकों के बीच नई नियुक्तियों के कारण वरिष्ठता एवं सेवाकाल से जुड़े विषयों तथा NPS के प्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में राज्य अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं JTFI राष्ट्रीय शिक्षक मोर्चा के उपाध्यक्ष शालिकराम चौधरी, दीपक डोले, जयराम निराले, प्रमोद सातव, संतोष निंभोरे सहित लगभग 150 शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में आगामी आंदोलन में सहभागिता का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.