A description of my image rashtriya news ईटारिया में छुआछूत और जातिगत भेदभाव के आरोप से गरमाया मामला, भील सेना ने कार्रवाई की उठाई मांग - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

ईटारिया में छुआछूत और जातिगत भेदभाव के आरोप से गरमाया मामला, भील सेना ने कार्रवाई की उठाई मांग

ईटारिया में छुआछूत और जातिगत भेदभाव के आरोप से गरमाया मामला, भील सेना ने कार्रवाई की उठाई मांग

पंचायत कार्यों का हिसाब मांगने पर धमकी देने का आरोप, सरपंच व देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग; आंदोलन की चेतावनी

बुरहानपुर/धुलकोट। ग्राम ईटारिया में छुआछूत, जातिगत भेदभाव, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और धमकी देने के आरोपों को लेकर मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। भील सेना संगठन जिला बुरहानपुर ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर ग्राम पंचायत की सरपंच इंद्राणी बाई अशोक मार्कण्डेय और उनके देवर अनिल मार्कण्डेय के खिलाफ जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

संगठन का आरोप है कि गांव में ग्रामीणों के साथ कथित तौर पर छुआछूत और जातिगत भेदभाव किया जाता है तथा अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जाता है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पंचायत के कार्यों एवं विकास राशि का हिसाब मांगने पर ग्रामीणों और युवाओं को कथित रूप से झूठे मामलों में फंसाने तथा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

भील सेना ने प्रशासन से मांग की है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोष पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ SC/ST Act सहित अन्य लागू कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाए। साथ ही ग्राम ईटारिया में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी की गई है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। अब पूरे मामले में प्रशासन और पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.