A description of my image rashtriya news ग्राम खातला में भील समाज सेना की मंडल बैठक, युवाओं को सौंपी ग्रामीण कार्यकारिणी की कमान - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

ग्राम खातला में भील समाज सेना की मंडल बैठक, युवाओं को सौंपी ग्रामीण कार्यकारिणी की कमान

ग्राम खातला में भील समाज सेना संगठन की मंडल बैठक संपन्न, युवाओं को सौंपी ग्रामीण कार्यकारिणी की जिम्मेदारी।

बुरहानपुर जिले के धुलकोट क्षेत्र के ग्राम खातला में भील समाज सेना संगठन (जिला बुरहानपुर) द्वारा एक विशाल मंडल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला अध्यक्ष मनोज बोरकर, जिला उपाध्यक्ष सोनू वाधे और जिला महासचिव विक्की वाखले के नेतृत्व में आयोजित की गई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष पूनम भास्करे, मंडल महामंत्री धुरुव वास्कले, राजेश घोरमाडे, तहसील सचिव विकास बारे और मीडिया प्रभारी दीपक घोरमाडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान भील समाज के ज्वलंत मुद्दों, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर खातला सहित आसपास के गांवों के दर्जनों युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

संगठन विस्तार करते हुए विभिन्न ग्राम कार्यकारणिियों की घोषणा की गई:

ग्राम खातला: गणेश गोलकर (उपाध्यक्ष), निलेश परमार (कोषाध्यक्ष), नरेंद्र भास्कले (कार्यालय मंत्री), कांतिलाल मारे, रोहन परमार और मुकेश भास्कले (सदस्य)।

ग्राम पूरा: कृष्णा घोरमाडे (अध्यक्ष), हरीश गोलकर (महामंत्री), गोलू गोलकर (मंत्री), सुभाष बारे (सचिव)।

ग्राम हरदा: रूपेश परमार (अध्यक्ष), रोहित परमार (सचिव), राज चौहान (सह-संरक्षक), सुजल गोलकर (सदस्य)।



जिला अध्यक्ष मनोज बोरकर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन समाज के अधिकारों, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक चेतना के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। बैठक का संचालन व आभार प्रदर्शन स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.