A description of my image rashtriya news खकनार क्षेत्र में ओवरलोडिंग का कहर: नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहीं बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रालियां, हादसे का सबब बनीं - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

खकनार क्षेत्र में ओवरलोडिंग का कहर: नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहीं बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रालियां, हादसे का सबब बनीं

खकनार क्षेत्र में ओवरलोडिंग का कहर: नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहीं बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रालियां, हादसे का सबब बनीं


बुरहानपुर 


जिले के खकनार ब्लॉक में यातायात और सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बेधड़क ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों का संचालन किया जा रहा है। सड़कों पर क्षमता से कई गुना अधिक सामान लादकर दौड़ रहे ये वाहन आए दिन गंभीर हादसों का कारण बन रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों में भारी रोष है।

*ग्राम सिरपुर में केले की ओवरलोडिंग से पलटी ट्राली*

ताजा मामला ग्राम सिरपुर से सामने आया है, जहाँ केले की कैरटों से लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
*बिना लाइसेंस और बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाहन*

क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि खकनार ब्लॉक और आसपास के गांवों में अधिकांश ट्रैक्टर-ट्रालियों पर न तो रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज हैं और न ही चालकों के पास वैध लाइसेंस हैं। नियमों को ताक पर रखकर नाबालिग और अप्रशिक्षित चालक भी सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे हैं।

*प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल*

केले और अन्य कृषि उपज की आड़ में क्षमता से कई अधिक ऊंचाई और चौड़ाई तक ओवरलोडिंग की जा रही है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर, बिना लाइसेंस और ओवरलोडिंग करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों के खिलाफ तत्काल सघन चेकिंग अभियान चलाकर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि आए दिन हो रहे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.