A description of my image rashtriya news महिला अधिकार मंच ने इस वर्ष भी कृष्णा को गोद लिया - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

महिला अधिकार मंच ने इस वर्ष भी कृष्णा को गोद लिया

महिला अधिकार मंच ने इस वर्ष भी कृष्णा को गोद लिया

महिला अधिकार मंच द्वारा पिछले तीन वर्षों से गरीब एवं जरूरतमंद बालक कृष्णा को गोद लेकर उसकी स्कूल फीस एवं शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। कृष्णा गणेश स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। कृष्णा का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है तथा उसकी माता जी कुष्ठ रोग से पीड़ित रही हैं, जिसके कारण परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

ऐसे कठिन आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों में कृष्णा की शिक्षा प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य से महिला अधिकार मंच लगातार तीन वर्षों से उसकी स्कूल फीस एवं आवश्यक शिक्षा सामग्री का खर्च वहन कर उसे शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान कर रहा है।

इसी क्रम में कृष्णा की कक्षा के सभी बच्चों को चॉकलेट एवं फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के महत्व, मेहनत और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महिला अधिकार मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सिंह, जिला अध्यक्ष प्रेमलता सांकले, वरिष्ठ सलाहकार मंगला दुबे, डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मण भल्लावी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

महिला अधिकार मंच का यह प्रयास समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए आशा की किरण है। संस्था का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा के रास्ते में बाधा न बने।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.