स्वास्थ्य खराब, फिर भी सेवा का संकल्प कायम—अस्पताल से सीधे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में पहुंचीं विधायक मंजू दादू
चार दिन से अस्पताल में उपचाररत, फिर भी सेवा के संकल्प ने रोका नहीं कदम आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में पहुंचीं विधायक मंजू दादू।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर नेपानगर में विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रज्वलित किए दीप।
विधायक बोलीं मोदी जी 24 घंटे राष्ट्रसेवा में जुटे हैं, उनसे प्रेरणा लेकर हम कैसे रुक सकते हैं
बुरहानपुर स्वास्थ्य ठीक नहीं है और पिछले चार दिनों से बुरहानपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इसके बावजूद संगठन और जनसेवा के प्रति अपने दायित्व को सर्वोपरि मानते हुए नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू गुरुवार शाम को नेपानगर में आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में शामिल हुईं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ दीप प्रज्वलित किए और मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
सेवा भावना बनी प्रेरणा
विधायक मंजू दादू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देशहित और राष्ट्रसेवा के लिए 24 घंटे निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।
जब प्रधानमंत्री जी राष्ट्रसेवा के लिए दिन-रात जुटे रह सकते हैं, तो हम जैसे छोटे कार्यकर्ता स्वास्थ्य या व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण पीछे कैसे हट सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन और जनसेवा के प्रति जिम्मेदारी उनके लिए सर्वोपरि है। इसी भावना के साथ उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्वलित किए।
दीपों के साथ जनसेवा का संकल्प भी जगमगाया
चार दिनों से अस्पताल में उपचाररत विधायक के कार्यक्रम में पहुंचने से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। दीपों की रोशनी के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई और सेवा, समर्पण तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
विधायक ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों और जनसेवा के प्रयासों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं