A description of my image rashtriya news प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर श्री वृहत् गुजराती समाज महिला मंडल ने किया गणपति अथर्वशीर्ष पाठ, देश की सुख-समृद्धि की कामना - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर श्री वृहत् गुजराती समाज महिला मंडल ने किया गणपति अथर्वशीर्ष पाठ, देश की सुख-समृद्धि की कामना

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर श्री वृहत् गुजराती समाज महिला मंडल ने किया गणपति अथर्वशीर्ष पाठ, देश की सुख-समृद्धि की कामना।

श्री वृहत् गुजराती समाज महिला मंडल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर 'श्री गणपति अथर्वशीर्ष' पाठ का भव्य आयोजन।

 – श्री वृहत् गुजराती समाज के महिला मंडल द्वारा आज समाज की सुख-समृद्धि, उज्जवल भविष्य तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के पावन उपलक्ष्य में एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने सामूहिक रूप से 'श्री गणपति अथर्वशीर्ष' का अत्यंत भक्तिभाव से पाठ किया।इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उनके नेतृत्व में देश के उज्जवल भविष्य की कामना करना था। 

इसके साथ ही, गुजराती समाज की प्रगति और समाज में आपसी भाईचारे व सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.