A description of my image rashtriya news जबलपुर से नेपा पहुंचा पुराने कागज का पहला ट्रक, उसी दिन हुआ भुगतान - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जबलपुर से नेपा पहुंचा पुराने कागज का पहला ट्रक, उसी दिन हुआ भुगतान

जबलपुर से नेपा पहुंचा पुराने कागज का पहला ट्रक, उसी दिन हुआ भुगतान

21 हजार प्रति मीट्रिक टन की दर से खरीदी; गेट पास से तुलाई, सैंपल टेस्ट और अनलोडिंग तक पूरी प्रक्रिया कुछ ही घंटों में पूरी

रद्दी कागज की खरीदी को लेकर नेपा लिमिटेड की नई पहल के तहत गुरुवार सुबह करीब 9 बजे जबलपुर से पुराने अखबार और सफेद रद्दी कागज से भरा पहला ट्रक कारखाना परिसर पहुंचा। मुख्य द्वार पर निदेशक वित्त पीजेएम डिक्सन सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ट्रक चालक का शॉल, श्रीफल एवं माला पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा कराया।

ट्रक के पहुंचने के बाद गेट पास, तुलाई, सैंपल टेस्ट और अनलोडिंग की प्रक्रिया निर्धारित कार्यप्रणाली के तहत पूरी की गई। प्रक्रिया पूरी होते ही ₹21 हजार प्रति मीट्रिक टन की निर्धारित दर के अनुसार उसी दिन दोपहर में भुगतान कर दिया गया। सामग्री प्राप्ति के दिन ही भुगतान की यह व्यवस्था नेपा लिमिटेड में तेज और पारदर्शी कार्यप्रणाली की दिशा में एक नई पहल के रूप में सामने आई है।

इस अवसर पर निदेशक वित्त पीजेएम डिक्सन ने कहा कि तेज और पारदर्शी कार्यप्रणाली से आपूर्तिकर्ताओं का विश्वास बढ़ेगा। सेम-डे पेमेंट से नेपा के साथ व्यापारिक जुड़ाव को नई गति मिलेगी और क्विक वर्क कल्चर को बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक एवं कारखाना प्रबंधक राम अलगेसन, ऑफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष, पेपर मशीन महेंद्र केशरी, प्रबंधक परिवहन संजीव कानडे, मुख्य सुरक्षा अधिकारी संजय पवार, वाणिज्य विभाग से नीलेश पाटिल, गुणवत्ता नियंत्रण से शिशिरेंद्र सिंह एवं कांताप्रसाद पटेल सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि भारत सरकार के उपक्रम नेपा लिमिटेड द्वारा 11 से 29 सितंबर 2026 तक पुराने समाचार पत्र एवं सफेद रद्दी कागज की खरीदी ₹21 हजार प्रति मीट्रिक टन की दर से की जा रही है। न्यूनतम 8 मीट्रिक टन सामग्री उपलब्ध कराने वाले आपूर्तिकर्ता इसमें भाग ले सकते हैं। इस पहल के माध्यम से बेकार कागज को पुनर्चक्रण से जोड़ने के साथ स्थानीय स्तर पर आय और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.