सी के ग्रीन कॉलोनी में हरतालिका व्रत का आयोजन
हरतालिका व्रत के अवसर पर सी के ग्रीन कॉलोनी की सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए महादेव और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा की। इस बार दुर्लभ संयोग बना एक ही दिन हरतालिका और गणेश चतुर्थी मनाई गई इस अवसर पर
बड़ी संख्या में सी के ग्रीन कॉलोनी की महिलाओ द्वारा हरतालिका पूजा में बढ़ चढ़कर भाग लिया गया ,पूजा स्थल को फुल रंगोली द्वारा सजाया गया ,विधि अनुसार 5 चौरंग ,5 फुलेरा और फुल हार माला से सजाया गया,सभी महिलाओं की उपस्थिति में ,पंडित जी के मंत्र ,श्लोक द्वारा हरतालिका व्रत की पूजा सम्पन्न की गई।
निर्जला व्रत: महिलाओं ने सुबह से निर्जला व्रत रखकर पूरे दिन मां पार्वती एवं शिव आराधना जारी रखी ।
बाजार से लाई गई पूजा अर्चना की सामग्री: पर्व से पहले बाजारों से पूजन सामग्री, फल, वस्त्र और सोलह श्रृंगार के सामान की खरीदारी की गई । लाखों-करोड़ों का कारोबार दर्ज किया गया। इस अवसर पर मंदिरों में भी दिन भर भीड़ देखी गई।
इस अवसर पर सरिता राजपूत ,जयश्री माली सविता पदमे,लीना महाजन,दीपिका लांडगे,लता पाटिल एवं कॉलोनी की अनेक महिलाएं उपस्थित रही।
यह जानकारी रवींद्र सिंह राजपूत द्वारा दी गई।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं