A description of my image rashtriya news आदिवासी महिला सरपंच का आरोप—“पंच प्रकाश मोरे पंचायत में करता है गाली-गलौज और अभद्रता”, अजाक थाने में शिकायत, कार्रवाई की मांग! - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आदिवासी महिला सरपंच का आरोप—“पंच प्रकाश मोरे पंचायत में करता है गाली-गलौज और अभद्रता”, अजाक थाने में शिकायत, कार्रवाई की मांग!

बुरहानपुर। ग्राम पंचायत शेखपुरा में महिला सरपंच और पंचायत के पंच के बीच विवाद का मामला सामने आया है। 

आदिवासी महिला सरपंच सुमन बाई ने ग्राम पंचायत के पंच प्रकाश मोरे पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर सरपंच ने अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

सरपंच सुमन बाई का आरोप है कि पंच प्रकाश मोरे पंचायत में आकर उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंच द्वारा आदिवासी समाज को लेकर भी कथित रूप से आपत्तिजनक बातें कही जाती हैं और सरपंच के पद को लेकर सवाल खड़े किए जाते हैं।

सरपंच के मुताबिक, पंच कथित तौर पर पंचायत में आकर कहता है कि “आदिवासियों को क्या समझता है और किसने सरपंच बना दिया?” इस तरह की कथित भाषा और व्यवहार से महिला सरपंच काफी आहत हैं।

सरपंच का कहना है कि मामले को लेकर पहले भी संबंधित स्तर पर शिकायत की गई, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। इसी के चलते उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

वहीं ग्रामीणों की मांग है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत की जांच की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी जनप्रतिनिधि, विशेषकर महिला जनप्रतिनिधि के सम्मान के साथ खिलवाड़ न हो।

फिलहाल शिकायत के बाद अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और महिला सरपंच को कब न्याय मिलता है, यह देखने वाली बात होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.