कोरकू मोहल्ले में गूंजी सेवा संकल्प की नई पहल, आंगन मिलन सेवा से सजा आंगनबाड़ी केंद्र।
कोरकू मोहल्ले में गूंजी सेवा संकल्प की नई पहल, आंगन मिलन सेवा से सजा आंगनबाड़ी केंद्र।
कार्यकर्ता-सहायिका का पुष्पों से स्वागत, बच्चों को बांटी मिठाई; गर्भवती-धात्री माताओं और बच्चों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा।
बुरहानपुर जिले के नेपानगर परियोजना के डाभियाखेड़ा सेक्टर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कोरकू मोहल्ला में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आंगनबाड़ी केंद्र पर उत्साह का माहौल नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का पुष्पों से स्वागत कर उनके सेवा कार्यों का सम्मान किया गया। वहीं केंद्र पर पहुंचे बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
इस अवसर पर ग्राम की गर्भवती एवं धात्री माताओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र को बच्चों और माताओं से जोड़ने के साथ ही महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं को बेहतर तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य किशन धाडे,जनप्रतिनिधि के साथ ग्राम एवं वार्ड के सदस्य तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रीता राठौड़, सहायिका स्वाति सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने आंगनबाड़ी केंद्र को समुदाय से जोड़ने और बच्चों व माताओं के लिए सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं