मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार का विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन
मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार का विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन
बुरहानपुर :- सोमवार को आम आदमी पार्टी बुरहानपुर के कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौराहा पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शरीफ शालीमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर मनमानी की गई है और कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची से जुड़े किसी भी पुनरीक्षण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अब्दुल वसीम ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है।
उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। इस दौरान वसंत पाटिल अब्दुल गनी अंसारी सादिक अख्तर शकील कुरेशी नईम अख्तर मोहम्मद आरिफ शेख नफीस अनीस अन्ना आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं