A description of my image rashtriya news बुरहानपुर में ‘सेवा संकल्प’ की गूंज: आंगन मिलन सेवा में बच्चों की खेल प्रतियोगिता, स्वास्थ्य जांच और पोषण का संदेश - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर में ‘सेवा संकल्प’ की गूंज: आंगन मिलन सेवा में बच्चों की खेल प्रतियोगिता, स्वास्थ्य जांच और पोषण का संदेश

बुरहानपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शुभांगी मजूमदार के निर्देशन में बुरहानपुर परियोजना शहरी-2 के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मालीवाड़ा वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और माताओं को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती उषा महाजन ने माताओं को सरल तरीके से पोषण तत्वों और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी समझाई।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राजेश महाजन, पूर्व पार्षद प्रभाकर महाजन, जिला संयोजक ईश्वर चौहान, देवेंद्र राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला महामंत्री ईश्वर चौहान ने भी माताओं को संबोधित करते हुए बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण पर जोर दिया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मोटे अनाज और THR से तैयार पोषण व्यंजनों की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य बच्चों, किशोरी बालिकाओं और माताओं के स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार के उपयोग को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता और खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में वार्ड की महिलाएं, बच्चों के अभिभावक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी श्रीमती वंदना इंगले ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में बुधवारा, दाउदपुरा, इतवारा, सिंधीपुरा, आजाद वार्ड, अंबेडकर वार्ड और अब्दुल कादिर सिद्दीकी वार्ड में भी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही और बच्चों तथा माताओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए बच्चों, किशोरी बालिकाओं और माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.