A description of my image rashtriya news आपदा प्रबंधन एवं सावधानियों को लेकर विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आपदा प्रबंधन एवं सावधानियों को लेकर विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण

आपदा प्रबंधन एवं सावधानियों को लेकर विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण

बुरहानपुर/- जिले में आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा आमजन में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता एवं क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आज श्रीराम गुरुकुल एवं गौलोक धाम, खड़खोद में भूकम्प एवं आपदा तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर श्री जितेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा विद्यालय के लगभग 80 विद्यार्थियों को भूकम्प, आगजनी एवं अन्य आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित बचाव के उपायों तथा आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली त्वरित कार्यवाही के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों को सीपीआर की प्रक्रिया भी समझाई गई तथा आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय धैर्यपूर्वक एवं सुरक्षित तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आपदा के समय स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ आसपास के लोगों की सहायता करने, सुरक्षित स्थान तक पहुंचने तथा राहत एवं बचाव दल के साथ समन्वय स्थापित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें आपात परिस्थितियों में जीवन रक्षक प्राथमिक उपायों के लिए सक्षम बनाना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.