गणेश उत्सव एवं जन्माष्टमी को लेकर निंबोला पुलिस ने आयोजकों की ली बैठक
सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं मार्ग व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आगामी गणेश उत्सव एवं जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे के मार्गदर्शन में नेपानगर एसडीओपी सुरेश महाले एवं थाना प्रभारी निंबोला द्वारा थाना परिसर में गणेश उत्सव आयोजकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेश प्रतिमा स्थापना एवं जन्माष्टमी आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश*—
*गणेश उत्सव एवं जन्माष्टमी के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*गणेश पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात करने की समझाइश दी गई।
*आयोजकों को गणेश प्रतिमा स्थापना एवं पंडाल लगाने से पूर्व विधिवत अनुमति प्राप्त करने तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई।
*पंडाल में आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान, आपातकालीन निकासी मार्ग तथा आने-जाने के रास्ते खुले रखने के निर्देश दिए गए।
*पंडालों में विद्युत व्यवस्था सुरक्षित रखने, खुले तारों एवं असुरक्षित विद्युत कनेक्शन से बचने तथा आगजनी की स्थिति में सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम रखने की समझाइश दी गई।
*गणेश पंडालों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के संबंध में आयोजकों को जागरूक किया गया।
*आयोजकों से गणेश प्रतिमा स्थापना, विसर्जन एवं कार्यक्रमों के दौरान मार्ग व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
*जुलूस एवं विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
*ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित समय एवं नियमों के अनुरूप उपयोग करने की समझाइश दी गई।
*गणेश पंडालों में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि, विवाद अथवा अशांति की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आयोजकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
*आयोजकों से कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं और कानून हाथ में न लें।
*सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट एवं संदेशों को प्रसारित नहीं करने तथा ऐसी सामग्री सामने आने पर पुलिस को सूचित करने की समझाइश दी गई।
*पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोजकों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ गणेश उत्सव मनाने की अपील की गई।
*बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
*पुलिस की अपील*
बुरहानपुर पुलिस ने गणेश उत्सव एवं जन्माष्टमी आयोजकों एवं आमजन से अपील की है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। पंडाल स्थापना एवं आयोजन से संबंधित आवश्यक अनुमति समय पर प्राप्त करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं