A description of my image rashtriya news सीखो, कमाओ और आगे बढ़ो: नेपा लिमिटेड में 60 युवाओं को मिला रोजगार, सीएमडी नरेश सिंह ने किया उत्साहवर्धन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सीखो, कमाओ और आगे बढ़ो: नेपा लिमिटेड में 60 युवाओं को मिला रोजगार, सीएमडी नरेश सिंह ने किया उत्साहवर्धन

सीखो, कमाओ और आगे बढ़ो: नेपा लिमिटेड में 60 युवाओं को मिला रोजगार, सीएमडी नरेश सिंह ने किया उत्साहवर्धन।

भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के अधीन एशिया महाद्वीप की पहली पेपर मिल नेपा लिमिटेड में स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सीखो कमाओ योजना एवं रोजगार मेले के माध्यम से चयनित नव प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारियों का कारखाना परिसर में स्वागत किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

सीएमडी नरेश सिंह ने नव चयनित युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि नेपा लिमिटेड का भविष्य युवा शक्ति, तकनीकी दक्षता और नवाचार पर आधारित है। आज चयनित युवा केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि नेपा के अगले विकास अध्याय के सहभागी हैं, जिनके हाथों में संस्थान की नई उपलब्धियों और संभावनाओं का निर्माण निहित है। उन्होंने कहा कि नेपा लिमिटेड आज पुनः विकास और विस्तार के नए दौर में प्रवेश कर रही है तथा युवा प्रतिभाओं का संस्था से जुड़ना इसके उज्ज्वल भविष्य का सकारात्मक संकेत है।
पूर्व निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक ने कहा कि हर नई जिम्मेदारी अपने साथ नए अवसर लेकर आती है। चुनौतियों को स्वीकार करते हुए निरंतर सीखते रहना ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

निदेशक वित्त पी.जे.एम. डिक्सन ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पूंजी होती है। कौशल, अनुशासन और नवाचार के बल पर आप न केवल अपने भविष्य, बल्कि नेपा लिमिटेड की प्रगति को भी नई दिशा दे सकते हैं।

वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार ने कहा कि नेपा लिमिटेड में युवाओं को सीखने, अनुभव प्राप्त करने और अपने कौशल को निखारने के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर वे उत्कृष्ट पेशेवर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि शासन की सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत नेपानगर, बुरहानपुर, खंडवा एवं आसपास के क्षेत्रों से करीब 128 युवाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड एवं पूर्व अप्रेंटिस प्रशिक्षण के आधार पर फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक तथा कोपा सहित विभिन्न ट्रेडों में 60 युवाओं का चयन कर उन्हें संविदा आधार पर रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने की यह पहल प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल के संकल्प को सशक्त बनाने के साथ क्षेत्रीय औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति प्रदान करेगी।

संदीप ठाकरे 
जन संपर्क अधिकारी 
नेपा लिमिटेड

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.