यात्री सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर परिवहन विभाग की सख्तीलंबी दूरी की स्लीपर बसों की जांच, 4 बसों की फिटनेस निरस्त एवं एक बस जब्त।
यात्री सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर परिवहन विभाग की सख्ती
लंबी दूरी की स्लीपर बसों की जांच, 4 बसों की फिटनेस निरस्त एवं एक बस जब्त।
बुरहानपुर जिले में यात्री सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को परिवहन विभाग की टीम द्वारा बुरहानपुर एवं खकनार क्षेत्र में लंबी दूरी की तथा अन्य राज्यों से आने-जाने वाली टूरिस्ट परमिट वाली स्लीपर बसों की सघन जांच की गयी।
जांच के दौरान बसों के आवश्यक दस्तावेजों के साथ यात्री सुरक्षा संबंधी मानकों, जिसमें एफडीएसएस, आपातकालीन द्वार तथा स्लीपर केबिन में नियम विरुद्ध लगाए गए स्लाइडर्स आदि की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 4 बसों की फिटनेस निरस्त करने की कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान बस स्टैंड से लगभग 2 लाख रुपये टैक्स बकाया एक बस को जब्त कर परिवहन कार्यालय में रखा गया। वहीं यात्री एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 8 बसों से प्रेशर हॉर्न निकलवाकर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त एक स्कूल बस की जांच में बिना बीमा एवं बिना फिटनेस संचालन पाए जाने पर 10 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला परिवहन अधिकारी श्री राजेश गुप्ता सहित संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गयी।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं