A description of my image rashtriya news सावधान,शनवारा चौराहा से गणपति नाका तक फोरलेन निर्माण के चलते कल इन क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली बंद - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सावधान,शनवारा चौराहा से गणपति नाका तक फोरलेन निर्माण के चलते कल इन क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली बंद

शनवारा चौराहा से गणपति नाका तक फोरलेन निर्माण के चलते कल 3 घंटे बिजली बंद।

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहर संभाग बुरहानपुर द्वारा विद्युत पोल एवं लाइनों की शिफ्टिंग कार्य के चलते बुधवार 9 सितंबर 2026 को 3 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की गई है।

जारी प्रेस नोट के अनुसार 11 केवी हरिपुरा फीडर पर विद्युत पोल एवं विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इस दौरान सुलजा टिम्बर मार्ट, आरको कॉम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी, मेला मैदान, हरिपुरा, सुभाष स्कूल, राधेश्याम अस्पताल, शाह एन शाह मॉल, बी.एस.एन.एल. ऑफिस, गुरुसिख मॉल, मंगलम प्रोसेस, गोटिया पीर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।


विद्युत विभाग ने बताया कि शानवारा चौराहा से गणपति नाका तक फोरलेन सड़क निर्माण के कारण विद्युत पोल एवं लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। 

कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.