A description of my image rashtriya news नेशनल लोक अदालत में 1,627 प्रकरणों का निराकरण, 13 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक के अवॉर्ड पारित - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नेशनल लोक अदालत में 1,627 प्रकरणों का निराकरण, 13 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक के अवॉर्ड पारित

नेशनल लोक अदालत में 1,627 प्रकरणों का निराकरण, 13 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक के अवॉर्ड पारित
बुरहानपुर,- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती विधि सक्सेना के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय बुरहानपुर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत के लिए कुल 10 खंडपीठों का गठन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से 1,627 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
निराकृत प्रकरणों में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य प्रकरण, प्रिलिटिगेशन से संबंधित बैंक के प्रकरण, नगरपालिका के संपत्ति कर, जलकर एवं विद्युत विभाग तथा बीएसएनएल के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों सहित अन्य समझौता योग्य मामले शामिल रहे। इन प्रकरणों में कुल 13 करोड़ 4 लाख 53 हजार 8,62 रुपये के अवॉर्ड पारित किए गए।
लोक अदालत के सफल आयोजन में पैरालीगल वॉलेंटियर्स एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में प्रकरणों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निराकरण से पक्षकारों को समय एवं धन की बचत के साथ सरल और सुलभ न्याय प्राप्त हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.