A description of my image rashtriya news नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के बीच बलवाड़ा में कथित जहरीली शराब का खेल! कार्रवाई कब करेगा प्रशासन? - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के बीच बलवाड़ा में कथित जहरीली शराब का खेल! कार्रवाई कब करेगा प्रशासन?

नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के बीच बलवाड़ा में कथित जहरीली शराब का खेल! कार्रवाई कब करेगा प्रशासन?

बुरहानपुर। एक ओर प्रशासन “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान चलाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम बलवाड़ा में कथित तौर पर अवैध कच्ची एवं अंग्रेजी शराब का कारोबार धड़ल्ले से चलने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायती आवेदन देकर इस गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव में कच्ची शराब तैयार कर बेची जा रही है और इसमें यूरिया व नौसादर जैसे रसायनों के इस्तेमाल की बात कही गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह से देर रात तक कथित शराब बिक्री और खुले में सेवन के कारण गांव का माहौल बिगड़ रहा है। नशे में विवाद, शोर-शराबा और वाहनों की भीड़ से राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच, कथित अवैध शराब ठिकानों पर छापेमारी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बड़ा सवाल—“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान सिर्फ जागरूकता तक सीमित है या बलवाड़ा में कथित अवैध शराब कारोबार पर भी होगी बड़ी कार्रवाई?

नोट: शराब में रसायन मिलाने और संबंधित व्यक्तियों द्वारा अवैध बिक्री के आरोप ग्रामीणों की शिकायत पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.