बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी आशुतोष बागरी के नेतृत्व में जिले के सभी 8 थानों में रातभर चला विशेष चेकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक सहित जिले के आठों थानों की पुलिस एक साथ उतरी मैदान में रात्रि में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान, मुसाफिरों एवं वाहनों की सघन जांच
आगामी त्योहारों एवं रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक *श्री आशुतोष बागरी* के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी आठ थाना क्षेत्रों में एक साथ रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक सहित जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की।
अभियान के प्रमुख निर्देश
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं प्रमुख मार्गों एवं चेकिंग पॉइंट्स पर पहुंचकर रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
जिले के आठों थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों, चौराहों, प्रवेश एवं निकासी मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।
रात्रि में आने-जाने वाले मुसाफिरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी का सत्यापन किया गया।
दोपहिया एवं चार पहिया सहित अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की गई।वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज एवं नंबर प्लेट एवं वाहन की जांच की गई।
रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके आने-जाने के उद्देश्य की जानकारी ली गई।
होटल, लॉज एवं अन्य ठहरने वाले स्थानों पर ठहरे व्यक्तियों की जानकारी की भी निगरानी एवं सत्यापन किया गया।
पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं निगरानी में रखे गए व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील एवं अपराध की दृष्टि से चिन्हित क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की गई।
प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, पेट्रोल पंप एवं सुनसान मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रिकालीन गश्त एवं चेकिंग के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से आकस्मिक चेकिंग एवं पेट्रोलिंग जारी रखी जाए।
पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश* पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतत निगरानी रखते हुए अपराध की रोकथाम हेतु सक्रिय एवं सतर्क पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रमुख चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं शहर के प्रवेश-निकासी मार्गों पर समय-समय पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जाए।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं