स्वच्छता पखवाड़ा 2026: नेपा लिमिटेड में ई-अपशिष्ट प्रबंधन की अनूठी पहल, वैज्ञानिक तरीके से हो रहा है ई-कचरे का निस्तारण
स्वच्छता पखवाड़ा : नेपा लिमिटेड में ई-अपशिष्ट प्रबंधन की पहल
स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रशासनिक कार्यालय एवं कारखाना परिसर स्थित विभिन्न विभागों से इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट का व्यवस्थित संग्रहण एवं प्रबंधन किया जा रहा है।
अभियान के तहत अनुपयोगी मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर, कार्ट्रिज, टोनर, यूपीएस बैटरियां तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को एकत्रित कर उनके नियमों के अनुरूप पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नरेश सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ई-कचरे का उचित प्रबंधन स्वच्छ भारत अभियान तथा सतत विकास के उद्देश्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आईटी अधिकारी आभा महतो ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन स्वच्छ कार्यस्थल, पर्यावरण संरक्षण तथा संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट निस्तारण टीम के तकनीकी प्रभारी मोहम्मद इलियास सिद्दीकी ने बताया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त ई-अपशिष्ट का व्यवस्थित संग्रहण, सूचीबद्धकरण एवं वर्गीकरण किया जा रहा है तथा भारत सरकार के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप इसके सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।
अभियान के सफल संचालन में प्रबंधक आईटी संजीव कानडे, अनिल कुमार अहीरे, पवन पवार, मीना श्रीवास्तव, उबैद उल्लाह, रजत श्रीवास्तव और शालिकराम दलवी की उल्लेखनीय भूमिका रही।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं