A description of my image rashtriya news सेवा, मानवता और विश्व बंधुत्व का संदेश: ब्रह्माकुमारीज ने आयोजित किया रक्तदान शिविर - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सेवा, मानवता और विश्व बंधुत्व का संदेश: ब्रह्माकुमारीज ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

ब्रह्माकुमारीज द्वारा रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
बुरहानपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, प्रभु चिंतन भवन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में जिला अस्पताल की पूरी टीम ने उपस्थित रहकर रक्त संग्रहण में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर माधुरी पटेल जी। डॉ॰ सतीश श्रॉफ खंडवा, डॉ. माने, श्री सुरेंद्रसिंह जी ठाकुर, डॉ. मनोज अग्रवाल जी, डॉ. मूंदड़ा जी, श्री सतीश अग्रवाल, डॉ. आलोक गर्ग, डॉ. तारीक जी, नीरज कक्कड़ जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के कर-कमलों से हुआ।
इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर रक्तदान के पुनीत कार्य को प्रोत्साहित किया। इनमें श्री माधोबिहारी जी अग्रवाल श्री मनोज गर्ग, श्रीमती संगीता गर्ग, श्रीमती वंदना इंगले, श्री युवराज पाटील, प्रतिभा पाटिल,श्री जगदीश जग्यासी, श्री रमेश महाजन, श्री नितिन महाजन, श्री राजकुमार भाई सहित अनेक नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही।
रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल प्रस्तुत की। जिला अस्पताल की टीम द्वारा व्यवस्थित रूप से रक्त संग्रहण किया गया, जिसके लिए ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया।

ब्रह्माकुमारीज की ओर से सभी रक्तदाताओं को स्वाति दीदी जी के शुभहस्तों से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, जिला अस्पताल की टीम एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम ने समाज में “रक्तदान—महादान” का संदेश देते हुए मानवता, सेवा और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.