A description of my image rashtriya news ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर बुरहानपुर पुलिस ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर बुरहानपुर पुलिस ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर बुरहानपुर पुलिस ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

आयोजन समिति की बैठक लेकर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यव्स्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने एवं त्योहार के पूर्व में की जाने वाली तैयारी करने हेतु निर्देशित किया गया था।

निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र में निर्धारित मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर पर्व के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए जुलूस निकालने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण एवं बैठक के दौरान प्रमुख निर्देश

जुलूस के निर्धारित मार्ग का मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

जुलूस मार्ग में आने वाले प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्शन की व्यवस्था करने पर चर्चा की गई।

जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की कार्ययोजना तैयार की गई।

जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस एवं आयोजन समिति के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

आयोजन समिति को जुलूस निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित समय के अनुसार निकालने तथा पुलिस द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया।

जुलूस के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों की निर्धारित ध्वनि सीमा एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित नहीं करने की अपील की गई।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए आयोजन समिति एवं आमजन को जागरूक किया गया।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों से जुलूस में वालंटियर्स की तैनाती कर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

बुरहानपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे पर्व को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.